Total Pageviews

37,596

Tuesday, December 12, 2017

आज का पाठ -

चुनाव आ.....
योग कर...
लम्बी साँस ले ...दण्डवत .....कर
वोट......... खीँच .....!!

जाँत-पाँत का मुद्दा उठा.....
आरक्षण की बात कर
धर्म को जगा
हिन्दू-मुस्लिम कर....!!
-
ताज़ ....महल ....जा
टिकिट.... ले... बस
दूर से.....निहार ..पर
लव .....मत.... कर..!!
-
राम... याद आ....
भक्त बन ....
मन्दिर की आस जगा.....
पर.... मन्दिर ....मत ...बना !!
-
चिंता ...मत... कर
इतिहास को छेड़.....
फ़िल्म बना ...
सीता औ' पद्मनी को भूल जा !!
-
मुद्दों ..पर.. ध्यान... मत...दे
इधर ....उधर की बात कर
मतदाता को उक़सा ....
वोट प्राप्त कर ....!!
-
चुनाव आ ....
योग कर....
साँस ले ...दण्डवत कर
वोट .......खीँच ...... !! ----पीडी शास्त्री

No comments:

Post a Comment