A Tribute to Rajesh Khanna "Anand"
राजेश खन्ना साहब की कल अंतिम विदाई हो गई | हिन्दी फिल्म की पुरानी पीढ़ी की माला का एक मोती और कम हो गया | ऐसा ही एक मोती कुछ वर्ष पहले निकल गया था वो थे महमूद | जब भी कोई पुरानी पीढ़ी का मोती कम होता है तो मन खिन्न हो जाता है | हाल ही में दारासिंह जी के निधन से सारा राष्ट्र आहत था | वास्तविकता ये है कि खन्ना साहब या दारासिंह जी कभी भी आपसे न तो रूबरू हुए होंगे और शायद ही आपने उन्हें देखा होगा परंतु पुरानी पीढ़ी के इन हीरो में कुछ तो है जो आपकी आत्मा तथा मन से इन्हे जोड़े रखता है | किशोर कुमार , मोहम्मद रफ़ी साहब, मुकेश जी, तलत महमूद साहब आदि कई और हैं जो इस दुनिया को तो रुखसत कर गए पर हमारे दिलो- दिमाग़ पर जीवन पर्यंत छाए रहेंगे | धन्यवाद |
No comments:
Post a Comment