हम लोगों में एक प्रवृति आम है | जब कोई व्यक्ति फेल हो जाता है तो हम उस पर हँसते हैं | हँसने के फेर में हम उसके किए प्रयासों को अनदेखा कर देते हैं | कहते हैं सफल लोग समाज के लिए प्रेरणा होते हैं | ये बात एक हद तक ही सही है क्योकि व्यक्ति जब सफल हो जाता है तब ही जाकर वो समाज के सामने उभर कर आता है | दूसरे शब्दों में अक्सर व्यक्ति की सफलता का राज राज ही रह जाता है | हम उसके प्रयासों को देखने से वंचित रह जाते हैं | मेरी सोच में सफल व्यक्ति के पीछे भागने के बजाय प्रयासरत व्यक्ति का अनुसरण करना अधिक फ़ायदेमंद होगा | शायद आप उसकी नकल करते करते ही सफल हो जाएँ | सफल व्यक्ति के पीछे भागने पर आप सिर्फ़ उसके अनुयायी ही बन पाएँगे क्योंकि ज़रूरी नहीं है कि आप उसकी सफलता को छू लें | इसके बजाय आप प्रयासरत व्यक्ति को अपनाएँगे तो वो आपका साथी बन जाएगा | हो सकता है आप उसके प्रयास में मददगार बन जाएँ और सफल हो जाएँ | धन्यवाद |
No comments:
Post a Comment